व्यापारी नेता पर उसके साडू ने किया हमला,व्यापारी नेता ने कोतवाली में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा

लालकुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री राजकुमार यादव के साडू ने उनकी दुकान पर पहुंच कर जूते से हमला कर भाग गया व्यापारी नेता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

व्यापारी नेता राजकुमार यादव ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को तहरीर चौक पर बताया कि वह मुख्य बाजार मैं स्थित किराने की दुकान में दुकानदारी में व्यस्त था कि इतने में अचानक उनके आवास विकास निवासी साडू अमित कुमार शर्मा तीन चार लोगों के साथ आ धमका और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा बहुत समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो उनके साडू ने जाते जाते उनको जूता फेंक के मार दिया जिससे वह बाल बाल बच गए व्यापारी नेता ने कहा कि उनके साडू ने उनके ऊपर हमला करने से उनकी मान व प्रतिष्ठा पर भी हमला हुआ है जो कि माफी योग्य भी नहीं है उन्होंने कहा कि अक्सर उन्हें शाम के वक्त अपनी दुकानदारी के पैसे इकट्ठे कर घर को अकेले जाना पड़ता है परंतु उसके साडू के हमले के बाद उनके जान माल पर खतरा बना हुआ है ।उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपने साडू अमित शर्मा पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान कोतवाल मनोज रतूड़ी ने व्यापारी नेता को उनके साडू पर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा जिला अध्यक्ष अनूप विश्नोई नगर अध्यक्ष राजू सेठी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा