नैनीताल घूमने आए यूपी के पर्यटकों की कार ग​हरी खाई में गिरी, बच्चों समेत 12 थे सवार

खबर शेयर करें -

नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी यूपी नंबर की कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जो कि यूपी के रहने वाले हैं। सभी नैनीताल घूमने आए थे। सभी को खाई से निकालकर हल्द्वानी भेजा गया है।

सभी पर्यटक नैनीताल से घूमकर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस खाई में गिरे सभी लोगों को सड़क पर लेकर आई, जिसके बाद सभी घायलों को 108 की मदद से बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की गलती के कारण ही ये हादसा हुआ है। जो कि जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट-नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार महेंद्र एसयूवी दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार बच्चों, महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है