दोबारा सर्वे के आधार पर टिका ओवरब्रिज निर्माण का मामला,अब सभी आपत्तियों और व्यपार मण्डल को विश्वास में लेकर ही होगा टेक्निकल सर्वे

The matter of construction of overbridge hinges on the basis of survey again, now technical survey will be done after taking all the objections and business board into confidence

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लाल कुआं। नगर के गोला रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 50 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रभावित व्यापारियों के शिष्टमडल ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने ओवरब्रिज निर्माण के बाद होने वाली नगर की यातायात व्यवस्था पर व्यवधान तथा सभी आपत्तियो से अवगत करवाया, इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पीडब्ल्यूडी विभाग से कहा कि यदि टेक्निकल रूप से दुबारा सर्वे हो सकता है तो वह व्यपार मण्डल को भी विश्वास में लेकर ही सर्वे करें ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद

मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के दरबार पहुंचे व्यापारियों के शिष्टमंडल ने रेलवे क्रॉसिंग संख्या 50 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण के उपरांत होने वाले नगर के यातायात व्यवस्था में व्यवधान से अवगत कराते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रथम सर्वे के दौरान जो नक्शा बनाया गया है यदि नक्शे के हिसाब से ओवर ब्रिज निर्माण होता है तो पहले से जाम से जूझ रहे लालकुआ की यातायात व्यवस्था ओर ज्यादा चरमरा जाएगी वही ओवर ब्रिज नक्शे के अनुसार दोनों और निकलने वाली सर्विस लाइन के दायरे में आ रही है दुग्ध संघ भूमि, बक्फ बोर्ड संपत्ति तथा वर्षों पुराने कब्रिस्तान की भूमि और उनकी आपत्तियों से रूबरू करवाया। सभी बातें गौर से सुनने के बाद कमिश्नर दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग को टेक्निकल रूप से सारी जानकारी जुटाने को कहा इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने ओवर ब्रिज निर्माण के टेक्निकल सर्वे के दौरान व्यापार मंडल को विश्वास में लेने की दरखास्त की।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली