सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिको को दिया जाएगा 20 प्रतिशत बोनस, श्रम संगठनों के साथ वार्ता के बाद लिया गया निर्णय

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल द्वारा मिल के श्रम संगठनों से वार्ता के बाद वर्ष 2022-23 वित्तीय वर्ष में 20 फीसदी बोनस देने की घोषणा की है, जिसपर श्रम संगठनों व श्रमिकों ने मिल प्रबंधन का आभार जताया है।
सोमवार को सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन व श्रम संगठनों के बीच द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मिल प्रबन्धन द्वारा श्रम संगठनों को लेखा वर्ष 2022-23 के आर्थिक लाभ हानि के बारे में अवगत कराया गया।इस दौरान श्रम संगठनों द्वारा 20 प्रतिशत की दर से बोनस के भुगतान की मांग की गयी। जिसपर मिल प्रबंधन ने 20 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा कर दी है। मिल के एचआर हेड ड्रा एपी पांडे ने बताया कि बोनस की धनराशि तीन नवंबर तक आकस्मिक तथा स्थायी श्रमिकों के बैंक खाते में भेज दी जायेगी।

