बच्चे की शरारत ने तबाह किया पूरा परिवार, हैरान कर देने वाला है मामला

खबर शेयर करें -

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ बच्चे की शरारत में एक परिवार तबाह हो गया। घर से एक साथ दो शव निकले तो गांव वाले सन्न रह गए।

मरने वाले मां और 6 वर्ष का बेटा हैं। घर में जिंदा बची 3 वर्ष की बेटी के आंसू थम नहीं रहे। घर के सभी पुरुष सदस्य मजदूरी के लिए बाहर हैं। मामला मीनापुर थाना इलाके का है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

जिले के मीनापुर थाने के बेलाहीलक्ष्छी गांव में एक महिला व उसके बेटे की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत शनिवार रात को हुई तथा पुलिस को रविवार शाम में घटना की खबर हुई। सोमवार को दोनों मां-बेटे के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। आरभिंक छानबीन के पश्चात् पुलिस ने पारिवारिक कलह में बेटे को जहर देने के बाद महिला की खुदखुशी करने की बात बतायी है।

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

वही मृतका गांव के राकेश महतो की पत्नी आशा देवी थी। उसका बीटा 6 वर्षीय देवानंद कुमार था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पड़ोसियों से की गई जाँच के हवाले से बताया कि देवानंद को लेकर आशा देवी व उसकी सास मालती देवी के बीच हमेशा झगड़ा होता था। बच्चे की शरारत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने की खबर पड़ोसियों ने दी है। आशंका है कि शनिवार रात इसी खुन्नस में महिला ने अपने बेटे को पहले जहर खिलाया और फिर स्वयं भी जहर खाकर खुदखुशी कर ली। गांव के लोगों के मुताबिक अगले दिन इसकी खबर हुई। घटना को लेकर समझौते की भी कोशिश हुई। रविवार शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। तत्पश्चात, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया एवं पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया आरम्भ की। सोमवार को SKMCH में पोस्टमार्टम कराकर दोनों शवों को परिजन के हवाले किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें