कमेटी के पैसे सट्टे में हारने के बाद घरवालों से छुपाने के लिए खुद ही रच ली लूट की कहानी, लूट की झूठी सूचना देने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने ऎसे दबोचा

After losing the committee's money in betting, he himself created the story of robbery, this is how the police caught the two accused who gave false information about the robbery.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लक्सर। यहां कमेटी के पैसे सट्टे में हारने के बाद लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मंगलौर कोतवाली पुलिस ने सट्टे में पैसे हारने के बाद पुलिस को 112 नंबर पर लूट की झूठी सूचना देने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मंगलौर पुलिस के मुताबिक बीते दिन 5 मार्च को ताशीपुर निवासी संजय ने पुलिस को सूचना दी थी कि ताशीपुर मार्ग पर दो अज्ञात बदमाशों ने उसके सर पर डंडे से वार कर दिया और वह अपनी बाइक सहित खेत के किनारे गिर कर बेहोश हो गया, जब वह होश में आया तो खुद को उसने अस्पताल में पाया, और बदमाशों ने उससे 22 हजार रुपए की रकम को लूट लिया। सूचना मिलने के बाद मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा शिकायतकर्ता संजय के घर पहुंचे और घटना की गहनता के साथ जांच पड़ताल की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, यहां तक कि मामले में पुलिस को शक यह भी हुआ कि शिकायतकर्ता के घर पर रोजाना की तरह साधारण माहौल था, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके के गवाहों और शिकायतकर्ता को अस्पताल ले जाने वाले लोगों के साथ शिकायतकर्ता को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया। वही सभी से गहनता के साथ पूछताछ के दौरान काफी देर बाद मामला सामने निकल कर आया कि शिकायतकर्ता संजय और अस्पताल ले जाने वाले उसके अर्चित ने लूट की झूठी सूचना देने का प्लान बनाया था, क्योंकि जो पैसे कमेटी से उनके द्वारा इकट्ठा करके बैंक में जमा किए जाने थे उसमें से आधे पैसे शिकायतकर्ता संजय ने कुछ दिन पूर्व सट्टे में गवा दिए थे, झूठी सूचना देने का उनका उद्देश्य था की भावना में आकर शिकायतकर्ता संजय की मां वह पैसे बैंक में जमा करा देगी। पुलिस ने पूरा घटनाक्रम सामने आने के बाद झूठी सूचना देने वाले दोनों युवकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 'हेल्थ माफिया' पर प्रहार: दूसरे दिन भी छापेमारी जारी; दो क्लीनिक सील, तीन अस्पतालों पर भारी जुर्माना
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 'कटर' गैंग की शातिर महिला गिरफ्तार; ऑटो में सटकर बैठती और बच्चा काटता पैर, फिर ऐसे उड़ता था मंगलसूत्र