हिसाब किताब को लेकर गुरुद्वारे के ग्रंथि और ग्रामीणों के बीच विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरुद्वारे की गुल्लक को किया सीज

Dispute between the granthi and villagers of Gurudwara regarding accounts, police reached the spot and seized the piggy bank of Gurudwara

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर । निकटवर्ती क्षेत्र कुंडा के ग्राम दुर्गापुर नवलपुर में स्थित गुरुद्वारे के ग्रंथि और ग्रामीणों के बीच हिसाब किताब को लेकर  विवाद हो गया,इधर विवाद की सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी समेत काशीपुर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर गुरुद्वारा समिति की गुल्लक को सीज कर दिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

बता दे की कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर नवलपुर में स्थित गुरुद्वारा संत भाई हिम्मत सिंह महाराज के गुरुद्वारा समिति की चुनाव कराए जाने को लेकर ग्रामीण और गुरुद्वारा के ग्रंथि हरनाम सिंह निवासी दुर्गापुर नवलपुर हाल निवासी सीरीज गंज साहिब दिल्ली बीच  सुबह  करीब 7:00 बजे दोनों पक्ष में विवाद हो गया सूचना पर पुलिस प्रशासन और काशीपुर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गुरुद्वारा के गुल्लक को फिलहाल प्रशासन ने सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन दरोगा भर्ती के लिए अब स्नातक जरूरी; आयु सीमा और भर्ती नियमों में भी हुआ बदलाव

इसके बाद ग्राम प्रधान समेत ग्राम सभा के सैकड़ो की तादाद में लोग उप जिला अधिकारी कार्यालय काशीपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने उप जिला अधिकारी से गुरुद्वारा समिति के चुनाव को अति शीघ्र कराए जाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान इंद्र सिंह ने बताया की गुरुद्वारा संत भाई हिम्मत सिंह महाराज के ग्रंथी हरनाम सिंह गुरुद्वारे के द्वारा पिछले 18 वर्षों से समिति का गठन नहीं किया गया है वर्तमान में गुरुद्वारा के नाम से जो भी चंदा इकट्ठा होता है ग्रंथि हरनाम सिंह ग्रामीणों को उसका कोई हिसाब नहीं देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विवाह के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: ISD की टीम ने रुकवाई 17 वर्षीय नाबालिग की शादी, वापस लौटी बारात

उन्होंने कहा कि ग्रामीण चाहते हैं की नए सिरे से गुरुद्वारा समिति का गठन किया जाए जिससे कि गुरुद्वारा के लिए एकत्रित किया गया धन का कोई दुरुपयोग ना कर सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 18 वर्षों से ग्रंथि हरनाम सिंह मनमाने तरीके से गुरुद्वारे के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।उप जिला अधिकारी से मिलने वालों में ग्राम प्रधान इंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, सनी सिंह, गुरमीत सिंह, सनी, गुरमेल सिंह, सुखा, नवनीत सिंह ,परमजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, तीरथ सिंह, नरेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य करतार सिंह, पूर्व बीटीसी मेंबर जीवित सिंह, दिलावर सिंह, जसपाल सिंह, कालू सिंह, मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, परमजीत सिंह, के अलावा सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: रिश्तों में सेंध! नातिनी ने प्रेमी संग मिलकर चुराए दादी के गहने, जेवर बेचकर खरीदी ऑल्टो कार; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार