स्कूल के सामने वाहन खड़ा करने को मना किया तो भड़के दंपति, प्रिंसिपल से की बदतमीजी

खबर शेयर करें -

रामनगर: राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला ऊंट पड़ाव के सामने अध्यापिका की ओर से वाहन खड़ा न करने को कहने पर एक दंपत्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया. दंपत्ति ने विद्यालय के प्रिंसिपल के साथ अभद्र व्यवहार किया. इसके साथ ही विद्यालय का सामान, कॉपी-किताब सब इधर-उधर फेंक दिया. मामले में प्रिंसिपल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

बता दें कि, रामनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला ऊंट पड़ाव कि प्रिंसिपल शबाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसी मोहल्ला में रहने वाले मेहताब और उसकी पत्नी शबाना ने विद्यालय में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी इन लोगों को विद्यालय के सामने गाड़ी खड़ी करने से मना किया था, लेकिन ये लोग नहीं माने. उन्होंने पुलिस से इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

मामले में एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.