काशीपुर में दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर । काशीपुर में दो पड़ोसियों के बीच में हुए झगड़े के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए पुलिस के जवान तैनात कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की हजरतनगर काली बस्ती में दो पड़ोसियों के मध्य हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है, विवाद किस कारण हुआ यह अभी अज्ञात है। उधर इस मामले में पुलिस का साफ कहना है कि तहरीर मिलने के उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी, राजकीय चिकित्सालय में घायल अवस्था मे पहुँची इदुलनिशा पत्नी फईम ने जानकारी दी कि घटना करीब 5 बजे की है। वह मोहल्ला अली खां के हजरत नगर स्थित काली बस्ती में उसके पति फईम फेरी लगाने का कार्य करता है । आज घर पर वह उसकी 55 वर्षीय सास रफीकन, ननद नाजनीन और खातुन अकेली थी कि इसी दौरान उसके पड़ोसी चार लोग उसके घर मे घुस आये और मारपीट करने लगे इस दौरान उनकी सास गिर पड़ी जिनकी मौके पर मौत हो गई, मारपीट में मौजूद तीनों महिलाओं को भी मामूली चोट आई है। इधर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे सहायक चुनाव अधिकारी; पुलिस और व्यापारियों ने दी CPR, अस्पताल में भर्ती
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनसेवा और संघर्ष की मिसाल : अलका पाल