डॉक्टर दंपति के यहां बर्तन साफ करने वाली नौकरानी पैसों पर भी करती थी हाथ साफ, 3 सालों से चोरी कर रही नौकरानी आखिरकार सीसीटीवी कैमरे की नजर से बच ना सकी

The maid who used to clean utensils at the doctor couple used to clean her hands even for money, the maid who was stealing for 3 years finally could not escape from the sight of CCTV camera

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,हल्द्वानी। डॉक्टर दंपति के यहां 3 साल से लगातार पैसों पर हाथ साफ कर रही नौकरानी सीसीटीवी कैमरे की पकड़ में आ गई पुलिस ने आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर चोरी गए लाखों रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक राहुल सिंह निवासी हल्द्वानी 29-07-2023 को कोतवाली हल्द्वानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं व मेरी पत्नी एक हास्पिटल में चिकित्सक है, तथा मकान नैनीताल रोड में है।

वर्ष 2019 में अपने घर पर काम करने हेतु मधु निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम को रखा था। वर्तमान समय में 4500/- रू0 मासिक वेतन दिया जा रहा था। वर्ष -2022 से वादी के घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दिनाक 22.07.2023 को वादी द्वारा 10 लाख अपनी अलमीरा में रखे थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में ‘फर्जी बैंक’ के नाम पर महाठगी: भोले-भाले लोगों को लगाई 80 लाख की चपत, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी; पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

दिनांक 25.07.2023 को आलमीरा में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000/- रु0 कम थे। नौकरानी पर शक होने पर नौकरानी के काम करने के समय अलमीरा में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख लिया और जो नोट अलमीरा में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाईल में खींच ली। आज दिनांक 29.07.2023 को अलमीरा में रखें नोट 7500/- कम होने पर वादी द्वारा कैमरे की रिकॉडिग चैक की तो नौकरानी मधु अलमीरा से रुपये चोरी करते हुये कैमरे में रिकॉर्ड पायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: टांडा के जंगल में टस्कर हाथी का तांडव, 72 घंटे के भीतर तीसरी जान ली; क्षेत्र में भारी दहशत

वादी के घर से पिछले 03 सालों में लगभग 11 लाख रूपए चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 389/23 धारा 380 भादवी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम को महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल के द्वारा तत्काल नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर घर से चोरी के 4,77,500/- रूपये नकद बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: कल शनिवार को मोबाइल पर अचानक बज सकती है इमरजेंसी बीप; उत्तराखंड में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट का होगा परीक्षण

पुलिस द्वारा बैंक डिटेल प्राप्त कर एवं जांच में अभियुक्ता के बैक खाते में चोरी के ₹630000/- जमा किया जाना प्रकाश में आया है। साथ ही पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि बैंक में उपरोक्त जाम की धनराशि चोरी की हैं।
अभियुक्ता मधु का बैंक अकाउंट फ्रिज करने की कार्यवाही की जा रही हैं।