कैटरिंग व्यवसाई की गाड़ी में रखी ₹ 19 लाख की नकदी के साथ कार लेकर चालक हुआ फरार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। गाड़ी में मालिक के रखे 19 लाख रुपए पर चालक की नियत इस कदर खराब हुई कि उक्त चालक गाड़ी सहित 19 लाख रुपए लेकर रातों-रात अपने परिवार के साथ नगर से गायब हो गया। पीड़ित कैटरिंग व्यवसायी ने पीड़ित चालक के विरूद्ध रामनगर कोतवाली में तहरीर सौंपी है।

बताते चलें कि मोहल्ला कटोराताल प्रसादी लाल के बाग के निवासी राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र रमेश चंद्र चांदी का माता मंदिर रोड पर रॉकी टैंट एवं कैटर्रस का कारोबार है। रॉकी विभिन्न अवसरों पर टैंट व कैटरिंग का ठेका लेता है। बीते रोज रामनगर के रिवर साइड रिसोर्ट में उसकी कैटरिंग थी। आरोप है कि उसका ड्राइवर साजिद (निवासी काशीपुर कटोराताल पुलिस चौकी के पीछे) रात्रि लगभग आठ बजे रिसोर्ट से कार संख्या यू के 18 ए 1186 सहित गायब हो गया। तहरीर में रॉकी ने कहा कि कार में 19 लाख रुपये भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

ड्राइवर की तलाश में जब उसके काशीपुर स्थित निवास पर जाकर देखा तो उसके पत्नी व बच्चे भी घर से फरार मिले। रॉकी ने पुलिस से आरोपी की तलाश कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता