राजू अनेजा,काशीपुर। नगर के प्रमुख इलेक्ट्रिक व्यवसाय द्वारा कुछ दिन पहले ही गाड़ी चलाने के लिए रखे ड्राइवर ने मालिक की कीमती गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित व्यवसाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के एमपी चौक के निकट इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाने वाले मनोज अरोरा ने अपनी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी को चलाने के लिये कुछ दिन पूर्व प्रतापपुर के रहने वाले अमित को बतोर ड्राइवर रखा था। व्यापारी मनोज के अनुसार बीती 17 फरवरी को अमित व्यवसायी मनोज से यह कर गाड़ी मांग कर ले गया कि वह थोड़ी देर में वापिस आ जायेगा, जब एक दिन बीत जाने पर भी वह वापिस नही लौटा तो मनोज अरोरा का माथा ठनक गया। सम्पर्क करने पर मोबाइल भी बन्द आया। व्यवसाई को समझते देर न लगी कि उक्त ड्राइवर उनकी गाड़ी लेकर चम्पत हो गया है। व्यवसाई मनोज की तहरीर पर पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

