राजू अनेजा, काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम ने जंगल में चलाई जा रही दो शराब भट्टियों को तोड़ कर 10000 किलोग्राम लहन नष्ट किया। वही 180 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों को जप्त कर लिया।
आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापामार अभियान चलाकर ग्राम सरबरखेड़ा और बरखेड़ा मैं दो शराब भट्टीयों को तोड़कर 10000 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया तथा मौके पर मौजूद शराब बनाने के उपकरण और ट्यूब में भरी 180 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर लिया। आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।
टीम में प्रमुख रूप से आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक ,असीम सिद्धकी, विकास रावत ,संजीव कुमार मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

