पहले चाची नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले गयी आगरा फिर सौतेले चाचा ने लूट ली आबरू, पुलिस ने आरोपी चाची व सोतेले चाचा को किया गिरफ्तार

First the aunt seduced the minor and took her to Agra, then the step-uncle robbed Aabru, police arrested the accused aunt and step-uncle

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। लाल कुआं से बहला-फुसलाकर आगरा ले गई नाबालिक के साथ उसके सौतेले चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है नाबालिक की मां की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक पीड़िता की बरामदगी के बाद बयान दर्ज कर  बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाली चाची तथा मुहबोले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं की एक श्रमिक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बीते 1 अप्रैल को पुलिस में तहरीर देते हुए शिकायत की कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में गुमशुदगी तर्ज पर जांच उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी। उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की की लोकेशन आगरा है। जिसके बाद नाबालिक युवती को उसके मुंह बोले चाचा एवं चाची ने वापस भेज दिया जैसे ही पीड़िता लालकुआं पहुंची तो पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अपने बयानों में नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ आगरा में रह रहीं थी। इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची और लड़की को बहला-फुसलाकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ रात बिताने का दवाब बनाया जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया। वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 एवं 3/4 व 16/17 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद