पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा के गढ़ से भरी हुंकार, काशीपुर में कांग्रेस से जुड़िए नारे को लेकर विशाल यात्रा निकालकर विपक्षियों को कराया अपनी ताकत का एहसास, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Former CM Harish Rawat roared from BJP's bastion, joined Congress in Kashipur and made oppositions realize their strength

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव  को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी  पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच अपना सामंजस्य बनाना शुरू कर दिया जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर फुल फॉर्म में नजर आए यहां भाजपा के गढ़ काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस से जुड़िए यात्रा निकालकर जहां विपक्षी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के साथ जोश भी भर गए।कांग्रेस से जुड़िए यात्रा कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता ने भी कांग्रेस से जुड़िए यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लिया। कांग्रेस से जुड़िए यात्रा में चारों तरफ देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो जैसे सारा शहर ही कांग्रेस मय हो गया हो। कांग्रेस से जुड़िए यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा से त्रस्त सभी लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया जिसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में नगर में विशाल रूप से कांग्रेस से जुड़िए यात्रा निकाली । यात्रा में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकान दुकान पहुंचकर कांग्रेस से जुड़ने के पंपलेट दुकानदारों को देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत किए जाने का आह्वान किया।
पुरानी सब्जी मंडी,मुख्य बाजार व पार्क रोड होते हुए कांग्रेस से जुड़िए यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंची चारों तरफ कांग्रेस जन और आम जनता को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे सारा शहर कांग्रेस मय हो गया हो। महाराणा प्रताप चौक पर आमजन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है।
उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है महंगाई और बेरोजगारी को रोकने में भाजपा नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि आज पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार सड़क पर घूम रहा है पेट्रोल डीजल घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है देश में लगातार कमजोर होते जा रहे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी से जुड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी, नेहरू जी और बाबा भीमराव अंबेडकर जी की नीतियों पर चलकर संविधान को बचाने के लिए आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा कांग्रेस से जुड़िए यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा में बड़ी संख्या में जमा भीड़ को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी गदगद हो गए।
इस दौरान कांग्रेस जनों में युवराज नरेंद्र चंद बाबा, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश नरूला, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, सफीक अहमद अंसारी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, अर्पित मेहरोत्रा, गौतम मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी विकल गुड़िया जितेंद्र सरस्वती, अल्कापाल, रोशनी बेगम, इंदु मान, प्रदीप जोशी, उमेश जोशी, अनीस अंसारी, संजय चतुर्वेदी, अफसर अली ,हनीफ गुड्डू, मंसूर अली मेफेयर, मनसूर अली मंसूरी ,राजू छीना, सारिम सैफी, इंदर सिंह एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, महेंद्र बेदी, महेंद्र लोहिया, सफीक अहमद अंसारी, रवि ढींगरा,अजिता शर्मा आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना 'बीएटी-बीएमएस' ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप