पोस्ट ऑफिस से महिला के बैग से नगदी साफ करने वाले टप्पेबाज पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों पोस्ट ऑफिस में अपना कैश जमा करने गई महिला के बैग से ढाई लाख रुपए की नगदी साफ करने वाले टप्पे बाजो को काशीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी जुए और नशे के आदि बताये जा रहे हैं।

बताते चले कि  बीते 29 अगस्त को मोहल्ला गंज काशीपुर निवासी कमीशन एजेंट रजनी सिंघल पत्नी भान सिंह सिंघल आर डी पासबुक के विभिन्न लोगों के रकम जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस गई थी। कैश काउंटर पर कतार में खड़ी होकर वह अपनी बारी का इंतजार कर रही थी इसी दौरान घात लगाए टप्पे बाजों ने पलक झपकते ढाई लाख रूपों की नगदी से भरा थैला झपट लिया और मौके से भाग गए। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने घटनास्थल के आसपास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरा का घंटा से अवलोकन करने के बाद मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से दो सादिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना नाम वार्ड नंबर 4 मोहल्ला जुलाहान थाना जयपुर निवासी फरियाद हुसैन पुत्र इश्तियाक हुसैन तथा मोहल्ला चौहान पट्टðी जसपुर निवासी जमशेदपुर मोहम्मद हनीफ बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों टप्पेबाज नशे व जुआं की आदि है। अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए वह इस तरह की अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। बदमाश सोनी पुलिस को बताया कि बैंक व पोस्ट ऑफिस के आसपास कैश लेकर आने जाने वालों को रैकी करने के बाद वारदात को आसानी से अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो जाते हैं। पकड़े गए फरियाद ने बताया कि वह जमशेद के माध्यम से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता है और स्वयं घटनास्थल पर रैकी करता है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से आवश्यक जानकारी जुटाना के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण