लालकुआं में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय, चार दिन में दो लोगो को ठगा, चार दिन पूर्व युवक का एटीएम बदलकर की थी 50 हजार की ठगी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं में धोखे से एटीएम बदलकर पैसे की धोखाधड़ी करने का एक और मामला सामने आया है। जिसके तहत नजीमाबाद की महिला से 25 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है।
इससे पूर्व भी नौ जुलाई मंगलवार को वार्ड नंबर एक निवासी हरीश कुमार का पुत्र अमित कुमार स्टेशन चौराहा स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। इस दौरान उसके पीछे खड़े युवक ने अमित को बातों में उलझाकर उसका एटीएम बदल दिया। जिसके कुछ देर बाद हल्द्वानी के एटीएम से 25 हजार रुपए निकाल लिए। जबकि 25 हजार रुपए मुरादाबाद के युवक के खाते में ट्रासफर कर दिए। जबकि गुरुवार को नजीमाबाद निवासी सुधा अग्रवाल के साथ दुबारा वही घटना घटी। पुलिस को दी सूचना में सुधा ने बताया कि वह लालकुआं स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका एटीएम बदल दिया है। और कुछ देर बाद ही नगर के एक्सिस बैंक के अकाउंट से 25 हजार रुपए निकाल लिए। इधर मामले में पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य