एटीएम से ए सी पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

Police arrested the vicious thief who wiped his hands on AC from ATM with stolen goods.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।कटोराताल चौकी काशीपुर पुलिस एक शातिर चोर को चोरी के माल के साथ गिरफतार कर जेल भेज दिया।

थाना हाजा पर दिनांक 03.04.2024 को वादी मुकेश कुमार पुत्र श्री परमानन्द शर्मा मौहल्ला ओल्ड फरीदाबाद हरियाणा ने तहरीरी सूचना दी की दिनांक 01.04.2024 को अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम में घुसकर एयर कन्डीशनर और एटीएम मशीन के कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा एयर कन्डीशनर को चोरी कर ले गया कि तहरीरी सूचना पर एफआईआर नम्बर 177/2024 धारा 379/411 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
एटीएम में हुयी चोरी की घटना के अनावरण के लिये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को तत्काल चोरी की घटना के अनावरण के लिये पुलिस टीम का गठन करने के निर्देश दिये गये । प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के आदेश पर चौकी प्रभारी कटोराताल उ0नि0 श्री विपुल जोशी को पुलिस टीम का प्रभारी बनाया गया ।
पुलिस कार्यवाही:
उ0नि0 श्री विपुल जोशी के द्वारा पुलिस टीम के द्वारा पतारसी एंव सुरागरसी करते हुये घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व मैनवल रूप से जानकारी जुटाने पर दिनांक 06.04.2024 को कटोराताल क्षेत्रार्न्गत जुर्म जरायम रोकथाम के तहत मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित काण्डपाल को चोरी के माल के साथ गिरफतार किया तथा मुकदमा एफआईआर नम्बर 177/2024 धारा 379/427 भादवि में धारा 411 भाादवि की वृद्वि की गयी ।
गिरफतार शुदा अभियुक्त
1- अमित काण्डपाल पुत्र श्री ललित काण्डपाल निवासी शान्ति बिहार गडढा कालोनी थाना काशीपुर जिला उधमसिंहनगर।
बरामद सामान का विवरण
1- एक अदद एसी वोल्टास
2- एक टूटा कैमरा

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग

पुलिस टीम का नाम

1- प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह
2- व0उ0नि0 सतीश कुमार शर्मा
3- उ0नि0 श्री विपुल जोशी चौकी प्रभारी कटोराताल
4- का0 प्रेम सिंह कनवाल
5- का0 जगदीश चन्द्र

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा'... दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप