काशीपुर में शुरू हुआ उत्तर भारत का ऐतिहासिक चैती मेला, तमाम गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत एवं पंडा परिवार ने संयुक्त रूप से मां बाल सुंदरी मंदिर में ध्वजारोहण कर 1 माह तक चलने वाले चैती मेले का किया भव्य शुभारंभ

The historic teal fair of North India started in Kashipur, in the presence of all dignitaries and people's representatives, District Magistrate couple Kishore Pant and Panda family jointly hoisted the flag at Maa Bal Sundari temple and inaugurated the teal fair which lasted for 1 month.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। विगत कई वर्षों से काशीपुर में लगने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेलों में शुमार  ऐतिहासिक चैती मेले का आज पूरे विधि विधान और ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ । करीब 1 महीने तक चलने वाले इस चैती मेले का शुभारंभ उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडा परिवार के सभी सदस्यों एवं कुमाऊं नरेश एवं पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा और क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह जी चीमा ने संयुक्त रुप से ध्वज पताका फहरा कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मां बाल सुंदरी देवी के भवन और मोटेश्वर महादेव मंदिर में जाकर मां के चरणों में माथा टेका तथा प्रसाद ग्रहण किया और नारियल फोड़कर मेले का शुभारंभ किया।

 बताते चले कि विगत कई वर्षों से काशीपुर में चैत्र मास के प्रथम नवरात्रि से ध्वज पताका फहराने के साथ चैती मेले का शुभारम्भ होता आ रहा है। जहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओ को पूरा करने के लिए मैया के दरबार में मत्था टेकने आते हैं विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के प्रथम नवरात्रि के अवसर पर चैती मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया।  इस दौरान उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने मीडिया से बात करते हुए चैत्र मास के प्रथम नवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में मां के दरबार में आकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें और पूरे वर्ष भर सुख समृद्धि के साथ-साथ अच्छा जीवन व्यतीत करें। वही इस मौके पर सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने बताया कि आज से चैती मेले का शुभारंभ हो गया है और इसके सकुशल संपन्न करवाने के लिए आईटीआई थाना कुंडा थाना काशीपुर कोतवाली और जसपुर कोतवाली आदि से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया है। उन्होंने कहा कि जी-20 की वजह से अभी उन्हें पुलिस बल कम मिला है लेकिन भविष्य में जैसे-जैसे मिला आगे बढ़ेगा वैसे वैसे फोर्स में भी बढ़ोतरी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 28-29 मार्च की मध्य रात्रि में नगर मंदिर से मां बाल सुंदरी देवी का डोला के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की जाएगी।
 
 
वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडा विकास अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेलों में शुमार चैती मेले का शुभारंभ आज चैत्र नवरात्र के प्रथम नवरात्रि पर हो गया है। इस बार मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मां के चरणों में आकर पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए और मां का आशीर्वाद देते हुए विश्व कल्याण के लिए कामना करें। उन्होंने कहा कि इस साल मां बाल सुंदरी का डोला 28-29 मार्च की मध्यरात्रि नगर के मोहल्ला पक्काकोट स्थित नगर मंदिर से शुरू होकर 5 किलोमीटर की दूरी तय करके चैती मेला मंदिर परिसर पहुंचेगा जहां से 4-5 अप्रैल की मध्यरात्रि वापस नगर मंदिर पहुंचेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी एवम मेला अधिकारी अभय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय तहसीलदार युसूफ अली, प्रधान पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, प्रमुख पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा शिवदत्त मनोज अग्निहोत्री, पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा, प्रेम सहोता, जितेंद्र यादव, पार्षद गुरविंदर चंडोक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु  मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराईं चार बाइकें, 3 युवकों की दर्दनाक मौत और 6 गंभीर घायल