पति ने गंदा वीडियो बनाया, जेठ-भांजे से कराई छेड़खानी…थाने में महिला का छलका दर्द

बरेली से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपने ससुराल वालों से दहेज में बोलेरो मांग रहा था. जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसके मायके वालों को भेज दी है.
यही नहीं, आरोपी ने यह वीडियो सोशल मीडिया में भी डाल दी है. आरोप है कि पीड़ित पत्नी से रेप करने के लिए जेठ और भांजे को भी भेज दिया. पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पति समेत 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. हालांकि सभी आरोपी अभी फरार हैं. उनकी तलाश में दबिश तेज कर दी गई है. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसका निकाह हाफिजगंज में रहने वाले आरिफ के साथ बीते 16 फरवरी को हुआ था. इसके बाद वह ससुराल आ गई, लेकिन उसी समय से पति और अन्य ससुरालीजन दहेज में बोलेरो कार की मांग करने लगे
वहीं जब उसके पिता ने असमर्थता जताई तो उसे जेठ तारिक व भांजे शोएब के साथ जबरन सोने के लिए मजबूर किया गया. पीड़िता के मुताबिक उसने मना किया तो ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई. पीड़िता के मुताबिक इन दोनों आरोपियों ने कई बार रेप की कोशिश की. वहीं उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज दिया.
इसी के साथ धमकी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा. फिर आरोपी ने यह कर भी दिया. एक दिन तो आरोपियों ने पीड़िता के खाने में जहर मिला दिया. संदेह होने पर पीड़िता ने खाने को फेंक दिया, जिसे खाकर बिल्ली मर गई. परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए सभी दस आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


