शोरूम में कार्यरत महिला कर्मी ने पहले मालिक के साथ बनाए संबंध, अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रही है ब्लैकमेल

The female employee working in the showroom first had a relationship with the owner, now blackmailing her by threatening to make the video viral

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित शोरूम में कार्यरत महिला कर्मी द्वारा शोरूम स्वामी के साथ नजदीकियां बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है वही शोरूम स्वामी की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला पर कार्रवाई करें की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शोरूम स्वामी की पत्नी ने मुखानी चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि
महिला कर्मी ने उसके पति का पोर्न वीडियो बनाकर वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर उसके पति ने पूर्व में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। महिला कर्मी उनके पति की शोरूम में कुछ समय पूर्व बतौर वर्कर कार्य करती थी। इस दौरान उसने उनके पति के साथ प्यार का झूठा नाटक कर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह उसके पति को ब्लैकमेल करने लगी। पति से छह लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी वह लगातार ब्लैकमेल कर रही है उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। इससे तंग आकर उसके पति ने तनाव में आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला कर्मी और उसके साथियों से बार-बार धमकी मिल रही है। इससे उनका परिवार दहशत में है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला कर्मी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे सहायक चुनाव अधिकारी; पुलिस और व्यापारियों ने दी CPR, अस्पताल में भर्ती
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU