धर्म परिवर्तन गिरोह के सरगना ने नैनीताल में पढ़ाई के दौरान अपनाया था इस्लाम

खबर शेयर करें -

नैनीताल : लखनऊ में एटीएस द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के गिरफ्तार सरगना उमर गौतम का नैनीताल से पुराना नाता है। उसने 1984 में नैनीताल में हिन्दू से धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपनाया था।
बता दे कि गत दिवस लखनऊ एटीएस द्वारा करीब एक हजार हिंदुओं का धर्म मतांतरण करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर जहांगीर व उमर गौतम नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एटीएस की पूछताछ में उमर गौतम ने बताया कि वह भी हिंदू था। धर्म परिवर्तन से पहले उसका नाम श्याम प्रकाश गौतम था। उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है। परिवार में वह चौथे नंबर का था। उसने बताया कि पहले वह इस्लाम को नहीं जानता था। बचपन मे उसका नाम प्रधान था। और हिंदुओं में जातीय भेदभाव से वह बेहद आहत था।
इधर यूट्यूब में चल रहे दो साल पुराने वीडियो में वह कह रहा है कि उसकी पैदाइश 1964 की है। इलाहाबाद से इंटर की पढ़ाई के बाद उसने बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई के लिए नैनीताल में एडमिशन लिया। वह हॉस्टल में रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी नासिर से हो गई।
1984 में उसने नैनीताल में हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम अपना लिया। बीएससी के बाद उसने जामिया इस्लामियां में पढ़ाई की। जिसके बाद उसने इस्लामिक दवा सेंटर खोला। जिसके बाद से वह अब तक कई लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश