श्री बागेश्वर धाम के समर्थन में निकाली गई ध्वज यात्रा पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में आप नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, समाजसेवी गगन कंबोज एवं हिंदूवादी नेताओं की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने सहित कई धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

AAP leader detained by the police for making derogatory remarks on the flag march taken out in support of Shri Bageshwar Dham, case filed against social worker Gagan Kamboj and Hinduist leaders for inciting religious sentiments

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों काशीपुर में श्री बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन मे निकाली गई ध्वज यात्रा पर सोशल मीडिया में अपमानजनक टिप्पणी करने पर भड़के हिंदूवादी नेताओं एवं समाजसेवी गगन कंबोज की तहरीर पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आप नेता मयंक शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनायें भड़काने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

समाजसेवी गगन काम्बोज एवं
हिन्दू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय प्रभारी संजय भाटिया ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर बताया कि काशीपुर निवासियों द्वारा एक ध्वज यात्रा श्री बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन मे निकाली गयी थी तथा प्रार्थी के साथ शहर के काफी गणमान्य लोग भी उक्त रैली में मौजूद थे और प्रार्थी व काशीपुर के सभी गणमान्य लोगों के द्वारा ध्वज यात्रा की पोस्ट अपने-अपने फेसबुक एकाउन्ट पर डाली थी। परंतु मंयक शर्मा द्वारा भी एक विडियो अपने ट्विटर एकाउन्ट पर पोस्ट किया गया तथा उस वीडियो में बागेश्वर धाम सरकार व भारतवर्ष के सभी साधु संतो के बारे मे अपमानजनक टिप्पणी की गयी थी कि एक पाखण्डी का झण्डा उठाने वाले को पूरे प्रदेश का झण्डा थमा रखा है, हाल तो यह होना ही था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद

उन्होंने बताया कि मंयक द्वारा अपने को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता भी बताया गया है तथा मंयक शर्मा के इस कथन से प्रार्थी व काशीपुर के सभी गणमान्य लोगों की छवि धूमिल हुई। मंयक शर्मा के इस कथन से काशीपुर के हिन्दू समाज में काफी रोष व्याप्त है और काशीपुर के सभी हिन्दू समाज मंयक शर्मा की इस टिप्पणी से काफी दुःखी व परेशान हैं और काफी आहत है। मंयक शर्मा के इस कथन से बागेश्वर धाम सरकार व भारतवर्ष के साधू संतों का अपमान हुआ है, जिससे हिन्दू समाज मे मयंक शर्मा के प्रति काफी रोष व्याप्त है और इस भारतवर्ष में हिन्दू समाज कभी भी साधू संतों का अपमान नहीं सहा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि गगन काम्बोज एवं हिंदूवादी नेता संजय भाटिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मयंक शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 290 व 505 के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद