लाखों रुपए खर्च कर चुनाव की तैयारियों में लगे नेताओं का मृतक के परिवार के लिए नहीं पसीजा दिल

लालकुआ: लाखों रुपए खर्च कर चुनाव की तैयारियों में लगे नेताओं का मृतक के परिजनों की कोई भी मदद ना करना क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दे कि शुक्रवार को रेलवे में ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले राजीव नगर बंगाली कालोनी निवासी राजकुमार लालकुआंसेअधीनउमर 35 वर्ष की टांडा क्रॉसिंग में पटरियों के बीच काम करने के दौरान संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार को मृतक राजकुमार के परिजनों ने रेलवे विभाग व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिग्नल गेट के समक्ष शव रखकर परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। शनिवार को रात भर मृतक के पूर्व व ग्रामीण सड़क के किनारे स्थित रेलवे कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना देते रहे। तथा रात को तमाम जनप्रतिनिधियों के बीच रेलवे अधिकारियों एवं ठेकेदार के नुमाइंदों की उनसे वार्ता चलती रही। लोगों का कहना है कि धरने में शव को लेकर बैठे परिजनों के पास दुख जाहिर करने नेता तो सभी आए परंतु आर्थिक मदद के नाम पर किसी भी नेता ने अपना हाथ आगे नहीं बढ़ाया। बताते चलें कि आगामी 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर संभावित उम्मीदवारों द्वारा बैनर पोस्टरों और अन्य खर्चो पर लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है। वही एक निर्धन परिवार के ठेका श्रमिक की हुई मौत के बाद उसको मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजनों पर किसी भी नेता को इतनी दया नहीं आई कि कुछ रुपए की आर्थिक मदद कर मृतक की अंत्येष्टि करवा रहे। वरना रात भर कड़कड़ाती ठंड में उन्हें शव को लेकर यू धरने पर नहीं बैठना पड़ता है। खैर सुबह जनप्रतिनिधियों ने मध्यस्ता के बाद रेलवे अधिकारियों से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने आश्वासन दिया गया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

