ब्याज पर लिया था कर्ज, सूदखोर के दबाव में युवक ने किया सुसाइड

खबर शेयर करें -

देहरादून: ब्याज के रुपए नहीं देने पर युवक के साथ मारपीट करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बसंत विहार थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक बीते 6 दिसंबर को बसंत विहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि देवीपुर गांव में 22 साल के युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लिया. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने राजू नेगी पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था और अपनी मौत के लिए राजू नेगी को जिम्मेदार बताया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण फांसी लगाना बताया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

मृतक के पिता ने सात दिसंबर को थाने में राजू नेगी के खिलाफ तहरीर दी थी और आरोप लगाया है कि राजू ने ही उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया था. तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजू नेगी के खिलाफ मामला दर्ज किया और 8 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसने कुछ दिन पहले उसने आत्महत्या करने वाले युवक को 15 हजार रुपए ब्याज पर दिए थे. युवक ने मूल रकम तो वापस दे दी थी, लेकिन ब्याज के पैसे नहीं दिए थे. इसी बात पर उनका झगड़ा हुआ था. राजू ने उस लड़के की पिटाई भी की थी. राजू ने बताया कि जब उसे पता चला कि उस युवक ने फांसी लगा ली है तो वो डर के मारे देहरादून से बाहर जाने वाला था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad