कंपनी के रुपयों डकार मैनेजर हुआ फरार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। नगर में एक कम्पनी की रकम हड़पने का मामला सामने आया है।एक कंपनी के वेयर हाउस में स्टोर मैनेजर ने बैंक में जमा करने के लिये दी गई रकम को बैंक में जमा न कर अपने पास रख ली। जब कंपनी ने उससे उक्त पैसों को जमा कराने को कहा तो आरोपी ने कंपनी में जाना ही बंद कर दिया। कंपनी मैनेजमेंट की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआखेड़गंज स्थित मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड के आरएसएम सुनील भाकुनी ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कंपनी के वेयर हाउस में कंपनी के उत्पादों की सेल लगी है। जिसमें मौहल्ला विजय नगर, नई बस्ती निवासी फिरोज आलम पुत्र मौ. खलील अहमद स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि फिरोज विगत 28 अक्टूबर को डेढ़ लाख व 2 नवम्बर को 50 हजार तथा 6 नवम्बर को 22 हजार कुल मिलाकर 2 लाख 22 हजार रूपये समय-समय पर सेल की बिक्री बैंक में जमा करने के लिए ले जाता रहा। लेकिन उसने उक्त रकम बैंक में जमा नहीं की। जब उनके द्वारा फिरोज से रकम वापस मांगी तो फिरोज व उसके भाई ने 15 नवम्बर को पैगा चौकी पहुंचकर उक्त रकम जमा करने को कहा। जब 22 नवम्बर बीतने के बाद भी फिरोज व उसके भाई ने उक्त रकम बैंक में जमा नहीं की और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया तब उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता