दुकान लूटने में नाकामयाब बदमाशों ने दरोगा की कनपटी पर तानी पिस्टल और बाइक लेकर हुए रफूचक्कर

काशीपुर । नगर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े ज्वैलर्स को लूटने में नाकाम हुए बदमाश स्पेशल ब्रांच के दारोगा को पिस्टल दिखाकर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घंटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
बता दें कि दो बदमाश जिनमें से एक ने बुरका पहन रखा था तथा बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स को लूटने की फिराक में थे लेकिन उसके हल्ला मचाने पर बदमाश वहां से भागने लगे। वहीं जैसे ही लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने लगे। वहीं सामने से आ रहे स्पेशल ब्रांच में तैनात दरोगा की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उनकी बाइक छीन ली और मौके से फरार होने में कामयाब हो गये। दरोगा की बाइक छिनने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

