उधम सिंह नगर: पालतू कुत्ते को लेकर विवाद, पड़ोसी ने महिला को गोली मारी; गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने दूसरे पक्ष की महिला को गोली मार दी। घायल महिला का उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस ने आरोपी को तमंचे और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि सितारगंज सिडकुल स्थित ग्राम पहाड़ी उकरौली निवासी जगपाल वर्मा और उनकी पत्नी धनदेई का अपने पड़ोसी धरमवीर और उनकी पत्नी शांति कश्यप से पालतू कुत्तों को लेकर विवाद हो गया था। यह मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक मोड़ ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

आरोप है कि आवेश में आकर जगपाल वर्मा ने अपने तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली शांति कश्यप के पेट में लग गई, जिससे वह घायल हो गईं। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में मैच देखकर लौट रही 14 वर्षीय वालीबाल खिलाड़ी प्रेरणा की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू की। सितारगंज पुलिस ने आरोपी जगपाल वर्मा को सिडकुल क्षेत्र से तमंचे, दो जिंदा कारतूस और छह खाली खोकों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad