बैंडबाजों संग दुल्हन ले जा रहे दूल्हे मियां पहुंच गए थाने, छुड़ाने गए बराती भी हवालात में डाले

सिर पर सहरा और बदन पर चमचमाता सूट पहनकर हाथरस का युवक जब दुल्हन लेने निकला तो लाव-लश्कर में कमी नहीं थी। हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन भी दूल्हे के इंतजार में बैठी थी।
लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। साथ में चल रहे बराती माजरा नहीं समझ पाए।
चोरी का आरोपित निकला दूल्हा
थाने जाकर पता चला कि चोरी के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। शादी का हवाला देते हुए बरातियों ने पुलिस से हाथ जोड़कर गुहार भी लगाई, लेकिन पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया। अलीगढ़ में दुल्हन पक्ष को जब इसकी जानकारी हुई तो सारी खुशियां काफूर हो गईं। गीत-संगीत का दौर बंद हो गया। घर में सन्नाटा छा गया।
शराब की पेटी हुए थे चोरी
चोरी की घटना 18 अगस्त को शराब के ठेके में हुई थी। आरोपितों ने ताला तोड़कर शराब के 35 पेटी चोरी किए थे। सेल्समैन ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। शनिवार को भी उसी ठेके के पास एक कैंटीन में चोरी का प्रयास हुआ था। पुलिसकर्मियों के गश्त पर होने के चलते बदमाश भाग गए थे। भागने के दौरान एक बाइक व मोबाइल फोन उनका मौके पर ही रह गया। पुलिस ने बाइक नंबर व मोबाइल काल डिटेल से आरोपितों की पहचान की।
एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि अकराबाद क्षेत्र में चोरी व चोरी के प्रयास की दो घटनाएं हुई थीं। इसमें फैजल का नाम सामने आया। इसकी निशानदेही पर शराब की पेटी व बोरे में भरा तंबाकू बरामद हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


