यमदूत बन दौड़ रहे डंपर के खुले डाले ने ली किसान की जान, CCTV में कैद मौत

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर।कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में शुक्रवार सुबह रफ्तार और लापरवाही ने एक किसान की जिंदगी छीन ली। तेज रफ्तार डंपर के खुले डाले की चपेट में आकर स्कूटी सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही इलाके में सनसनी फैल गई।
ग्राम ढकिया नंबर-1 शिवनगर निवासी 52 वर्षीय तोतेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र कहर सिंह, जो खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे लक्ष्मीपुर स्थित अपने खेत से काम निपटाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह खेत से निकलकर सड़क पर पहुंचे, उसी वक्त तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपर का खुला डाला उनके सिर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें गिरिताल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे 16 वर्षीय बेटा केशव और 15 वर्षीय बेटी सिया को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जो डंपर चालकों की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
वहीं चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर-यूपी बॉर्डर पर बवाल: क्रिकेट के विवाद में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडे चले और फिर युवक के घर पर हुई फायरिंग

खुले डाले दौड़ते डंपर, बेलगाम रफ्तार और ढीला प्रशासन—क्या सड़कें यूं ही निगलती रहेंगी जिंदगियां?

खुले डाले वाले डंपर, बेलगाम रफ्तार और प्रशासनिक ढिलाई अब जानलेवा साबित हो रही है। बिना ढंके डाले, तय मानकों की अनदेखी और ओवरस्पीडिंग के बावजूद ऐसे भारी वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। सवाल यह है कि कब तक लापरवाह डंपर चालकों की गलती की कीमत आम लोग अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे?
सीसीटीवी फुटेज सामने होने के बाद भी अगर कार्रवाई में ढिलाई बरती गई, तो यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की नाकामी मानी जाएगी। अब जरूरत है कि प्रशासन सख्ती दिखाए—वरना सड़क पर मौतों का यह सिलसिला थमने वाला नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला; अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम, वन विभाग ने दिया ₹3 लाख का मुआवजा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया नए कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन; संगठन की मजबूती का दिया मंत्र

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें