नगीना कालोनी में रेलवे की भूमि पर अवैध कब्जे हटाने का आदेश, गुरुवार 10 बजे से तोड़ा जायेगा अतिक्रमण

खबर शेयर करें -

नैनीताल: हाई कोर्ट ने नैनीताल जिले के लालकुआं स्थित नगीना में रेलवे की भूमि पर करीब चार हजार लोगों के अवैध कब्जा किए जाने के मामले पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने कब्जा धारियों की याचिका को निरस्त करते हुए अवैध कब्जा हटाने के आदेश रेलवे को दिये है। कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने का रास्ता साफ हो गया है। जिसके बाद गुरुवार को रेलवे ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए बुधवार साम को रेलवे द्वारा मुनादी भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश


नगीना लालकुआं निवासी आंचल कुमार व चार अन्य ने याचिका दायर कर कहा की रेलवे ने तीन मई को अवैध कब्जा हटाने के नोटिस दिया है। जिसकी अंतिम तिथि 18 मई है, इसलिए इस पर रोक लगाई जाय। सुनवाई के दौरान रेलवे के अधिवक्ता राजीव शर्मा ने कोर्ट को अवगत कराया कि 2018 में इस भूमि का राज्य सरकार व रेलवे ने एक साथ जांच शुरू की थी। उस वक्त 84 अवैध अतिक्रमण पाए गए, इसके बाद रेलवे ने कई बार जांच की ।वर्तमान में करीब चार हजार लोगों टीनशेड बनाकररेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है। इनको हटाने के लिए रेलवे ने दस दिन का समय दिया है। रेलवे की तरफ से यह भी कहा गया कि इनको हटाने के लिए जिला प्रशासन से पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का पत्र दिया लेकिन जिला प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी