शीलापट को लेकर भिड़े रुद्रपुर के निवर्तमान मेयर और कांग्रेस अध्यक्ष,शहर के दोनों वरिष्ठ नेताओं में जमकर चले लात- घुसे क्षेत्र में बने चर्चा का विषय

Rudrapur's outgoing Mayor and Congress President clashed over the rock wall, both the senior leaders of the city fought fiercely and became a topic of discussion in the area.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रुद्रपुर। रुद्रपुर में शीला पट्ट को लेकर नगर निगम के निर्वतमान मेयर रामपाल और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के बीच  जमकर लात घुसे चले। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली गलौज से लेकर हुई मारपीट के दौरान दोनो नेता  घायल हो गए। शहर के दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई मारपीट क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्ति विहार कालोनी में विधायक निधि से मुख्य द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका शिलापट मुख्य गेट के पास ही लगा है। पिछले कुछ दिनों से सोसयटी के व्हटसअप ग्रुप में उक्त शिलापट को हटाये जाने के लिये एक मुहिम चल रही थीं और आज सोसयटी के अध्यक्ष और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा द्वारा उक्त शिलापट को हटाने के लिये एक मजदूर को भेज दिया गया। कालोनी में ही निवर्तमान मेयर रामपाल का निवास भी है। शिलापट को हटाने की जानकारी जब उन्हे मिली तो वह भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गये और शिलापट को हटाने का विरोध करते हुये उन्होंने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा को वहां बुलवा लिया। फिर क्या था देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर गाली गलौच शुरू हो गई। जो मारपीट में बदल गई। इसी बीच निवर्तमान मेयर के साथ मौजूद उनके समर्थकों ने सीपी शर्मा की जमकर पिटाई लगा दी। इस घटना में दोनों ही घायल हो गये है। दोनों ने जिला अस्पताल पहुंच कर मेडिकल करवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 'टेक्सटाइल पार्क' बनाने की मांग; प्रहलाद नगरी समिति ने PM मोदी को लिखा पत्र, नारी सशक्तिकरण पर जोर

निवर्तमान मेयर रामपाल का आरोप है कि शिलापट एक सरकारी सम्पत्ति है जिसे सरकारी कर्मचारी ही हटा सकता है। मगर सीपी शर्मा स्वयं उक्त शिलापट को तुड़वा रहे थे विरोध करने पर उन्होंने जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये उनके साथ मारपीट कर दी।उधर सीपी शर्मा का आरोप है कि निवर्तमान मेयर रामपाल और उनके समर्थक राधेश शर्मा, निवर्तमान पार्षद निमित शर्मा, निवर्तमान पार्षद प्रमोद शर्मा आदि ने उनके साथ मारपीट की है। बहरहाल दोनों के बीच हुई मारपीट क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले काफी समय से उक्त शिलापट को लेकर दोनों के बीच गरमागरमी का माहौल बना हुआ था और आज यह गरमागरमी मारपीट की नौबत तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मातम में बदलीं खुशियां ! “भाई की बारात के लिए शॉपिंग को निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत”
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ग्राम प्रधान पर दबंगई का आरोप; घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़, गाड़ी भी तोड़ी; पुलिस ने किया गिरफ्तार