रील के चक्कर में दर्दनाक हादसा, नदी किनारे खतरनाक जगह पर खड़ी होकर वीडियो बना रही महिला लहरों में समा गई

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: रील बनाने के लिए आजकल लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। आए दिन रील बनाने की दीवानगी के चलते कई लोगों की जान जाने के मामले भी सामने आते रहते हैं। एक दर्दनाक हादसा उत्तरकाशी में सामने आया है।

उत्तरकाशी जिले के मणिकर्णिका घाट पर एक नेपाली मूल की महिला रील बनाते समय भागीरथी नदी में बह गई। उसकी 11 साल की मासूम बेटी किनारे से खड़े होकर मम्मी मम्मी चिल्लाती रही, लेकिन देखते ही देखते माँ नदी की लहरों के बीच आखों से ओझल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

कुछ ही देर में लहरों में समा गई महिला

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला नदी किनारे खतरनाक जगह पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते, वह नदी की तेज़ धारा में बह चुकी थी। कुछ ही देर में महिला नदी की तेज लहरों में समा गई थी। उसकी मासूम बेटी किनारे पर खड़ी होकर मम्मी मम्मी चिल्लाती रह गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को तलाश करने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश

रील के चक्कर में दर्दनाक हादसा

सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की दीवानगी के चलते यह पहली बार नहीं है कि किसी ने अपनी जान गंवाई हो। सोचने वाली बात यह है कि वो मासूम, जिसने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने ही इस तरह जाते देखा, क्या वो जिंदगी भर इस घटना को भूल सकेगी ? वो मासूम शायद ताउम्र दिलोदिमाग में इस घाव को साथ लेकर चलेगी। राज्य समीक्षा की पाठकों से ये अपील है, कि सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने की इस आंधी दौड़ से सावधान रहें, आपके अपने भी आपको देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !
Ad