जंगल में वन विभाग की गश्ती टीम ने शिकारी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

खटीमा: वन रेंज खटीमा में वन विभाग की गश्ती टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है. वन विभाग के अनुसार शिकारी के पास से अवैध बंदूक व दो कारतूस बरामद किये गये हैं. पकड़े गए शिकारी के खिलाफ वन विभाग ने वन संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

सीमांत खटीमा वन रेंज कर्मियों को गश्त के दौरान अवैध बंदूक के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है. खटीमा उप वन प्रभाग के एसडीओ शिवराज चंद्र के निर्देशन में खटीमा वन विभाग की टीम उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या 5 में गश्त कर रही थी. इसी दौरान टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया. शिकारी के पास से अवैध बंदूक व दो कारतूस बरामद किये गये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

वन विभाग के अधिकारियों ने शिकारी से गहनता से पूछताछ की. शिकारी के खिलाफ खटीमा वन रेंज में वन संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. बता दें कि सर्द मौसम में शिकारियों की गतिविधियों को देखते हुए एसडीओ शिवराज चंद ने वन कर्मियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad