राजू अनेजा,काशीपुर। साइबर ठग ने स्वयं को एक प्रतिष्ठित पेंसिल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर एक व्यक्ति के साथ लगभग 85 हजार रुपए की साइबर ठगी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा थाना क्षेत्र के बसई गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र मितान सिंह ने कुंडा थाने को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती गत 3 जनवरी को उसके फोन पर एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। जिसने खुद को नटराज पेंसिल कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कहा कि यदि तुम कंपनी में काम करना चाहते हो, तो इसी नंबर पर अपना आधार कार्ड और व्हाट्सएप नंबर भेज दो। बेरोजगारी के चलते उसने अपना आधार कार्ड और अन्य डिटेल उक्त व्यक्ति को भेज दी। इसके बाद साइबर ठग ने अलग-अलग बातें बनाकर उससे अलग-अलग बार में 85818 रुपए की साइबर ठगी कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
ताजा खबर
- इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग
- अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद
- युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: विनोद प्रसाद सेमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा के नए निदेशक, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
- रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
- उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, देहरादून और बागेश्वर में ‘ऑरेंज अलर्ट’
- चेतावनी के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, द्रोणासागर में भरभराकर गिरा विशालकाय सूखा पेड़; टला बड़ा हादसा
- हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल
- राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

