पहले बुजुर्ग महिला का लुटेरों ने रेता गला, गहनों के लिए काट डाले हाथ पैर
जयपुर के पश्चिमी जिले में बदमाशों ने एक की लूटपाट के लिए गला रेतकर हत्या कर दी. बदमाशों ने सबसे पहले महिला का गला रेता, इसके बाद महिला के शरीर पर मौजूद गहनों को उतारने के लिए उसके हाथ पैर काट दिए. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों में घटना कि विरोध में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

जानकारी के मुताबिक घटना जयपुर के बगरू थाना इलाके की है. प्रभाती देवी नाम की महिला अपने आंगन में सोई हुई थी. बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके गहने उतारने का प्रयास किया. जब महिला के पैरों में पहले चांदी के पड़े और हाथ की चूड़ियां खोलने में सफल नहीं हुए तो महिला के हाथ पैर काटकर गहने निकाल लिए. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली. मौके पर एफएसएल की और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची. पुलिस का मानना है कि इस घटना को किसी प्रोफेशनल गैंग ने अंजाम दिया है.
लोगों में जबरदस्त आक्रोश
घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश है. स्थानीय लोगों को कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त नहीं करती है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंचे. अभी तक आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

