सबकी नजरों से दूर हरक सिंह और प्रीतम सिंह की गुपचुप मुलाकात ने बढ़ाई सियासी गर्मी

खबर शेयर करें -

देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति इन दिनों सत्ता और विरोधी दल के नेताओं के बीच चल रही गुपचुप मुलाकात और बातचीत से खूब गर्म है. देहरादून में एक बार फिर ऐसी ही मुलाकात देखने को मिली. जहां सबकी नजरों से दूर हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह एक बार फिर मुलाकात करते हुए देखे गए.

बता दें कि पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में चुनाव की बेला नजदीक आते ही दो विरोधी दलों के नेताओं के बीच बातचीत की कई तस्वीरें सामने आती रही है, कभी सुबोध उनियाल और प्रीतम सिंह के बीच होती बातचीत, तो कभी हरीश रावत और त्रिवेंद्र की मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में उठी सुर्खियां माहौल को और भी गर्म करती रही है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत की दोस्ती भी पिछले कुछ समय से बढ़ती हुई दिखाई दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: 30% सीटों पर संकट, मजबूत चेहरों की कमी और भारी हार के डर में उलझी कांग्रेस

 देहरादून के एक रेस्टोरेंट में दोनों ही नेताओं ने मुलाकात की और जाहिर तौर पर राजनीतिक बातचीत भी हुई.

प्रीतम सिंह बोले हरक से उनकी सामान्य मुलाकातः इस मुलाकात को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह हरक सिंह रावत से उनकी सामान्य मुलाकात है. वो कुछ काम के सिलसिले में प्रदेश के मंत्री से मिलने आए थे.

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में फिर 'हरदा' का जलवा: प्रदेश में लौटते ही हरीश रावत की ताबड़तोड़ रैलियां; पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल बोले—'बातचीत से हल होंगे मतभेद'

बातचीत का मुद्दा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का निजी था या कोई राजनीतिक परिचर्चा यह कहना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि जब दो राजनीतिक बड़े चेहरे विरोधी दल के होने के बावजूद इस तरह चुनाव से पहले मिलते हैं तो इस पर राजनीतिक चर्चा भी जाहिर तौर से होती है. जिस तरह प्रदेश में हरक सिंह रावत के पार्टी छोड़ने को लेकर चर्चाएं होती रही है, उसको लेकर इन नई तस्वीरों ने और भी ज्यादा चर्चाओं को बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस में फिर 'हरदा' का जलवा: प्रदेश में लौटते ही हरीश रावत की ताबड़तोड़ रैलियां; पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल बोले—'बातचीत से हल होंगे मतभेद'

हरक ने प्रीतम को बताया जागरूक विधायकः  मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपने क्षेत्र से जुड़े विषय को लेकर उनके पास आए थे और क्योंकि प्रीतम सिंह एक जागरूक विधायक हैं. इसलिए वो अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अक्सर उनसे मिलने के लिए आते रहते हैं.

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad