रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

Sensation spread after the dead body of a person was found at the main gate of the railway station

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शिनाख्त के लिए जानकारी जुटाई तो मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने शव को देखकर बताया कि वह उसका भाई चन्दन सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी वैशाली कॉलोनी है। जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने शव स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर किनारे पर लगी ग्रिल के साथ एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया देखते ही देखते  शव  के आसपास भीड़ जुटनी शुरू हो गई।इधर राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर मौजूद  राजेंद्र सिंह से शव की शिनाख्त की तो उसने बताया कि उक्त शव उसके भाई चंदन सिंह पुत्र पान सिंह उम्र 47 वर्ष का है जो कि अक्सर नशे की हालत में घूमता रहता है इधर आरपीएफ की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी