श्याम भक्तों ने सीएम धामी से करी मांग ,टनकपुर से संचालित बाबा खाटू श्याम को जाने वाली बस को बाया दोराहे होते हुए गदरपुर से चलाया जाए
jae Shyam devotees demanded from CM Dhami, the bus going to Baba Khatu Shyam operated from Tanakpur should be run from Gadarpur via left fork

राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र के श्याम भक्तों के विनम्र आग्रह पर काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर टनकपुर से संचालित बाबा खाटू श्याम जाने वाली बस को बाया दोराहा होते हुए गदरपुर से चलाने की मांग की। इस दौरान सीएम धामी ने उक्त बस को यथाशीघ्र बाया दोराहा से संचालित करने के लिए भाजपा नेता सुखीजा को भरोसा दिलाया
भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखी जाने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर एक शिष्टाचार मुलाकात करते हुए क्षेत्र की तमाम समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान भाजपा नेता गुंजन सुखीजा ने सीएम धामी से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम जाने के लिए जो बस टनकपुर से संचालित होती है उक्त बस को बाया दौराहा होते हुए गदरपुर से संचालित किया जाए तो क्षेत्र के श्याम भक्तों को बाबा खाटू श्याम के दर्शनों का लाभ मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी समस्याओं को गौर से सुनने के बाद यथाशीघ्र सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

