पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, जानें किन इलाकों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

देशभर के कई इलाकों से मॉनसून बिदाई ले चुका है. लेकिन कुछ इलाके अब भी ऐसे हैं जहां पर पोस्ट मॉनसून इफेक्ट महसूस किए जा रहे हैं. इन्हीं में से एक है पहाड़ी इलाके. जी हां पहाड़ी इलाकों पर अब भी बारिश का दौर जारी है.

हालांकि सीजन की पहली बर्फबारी भी पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पर देखने को मिल रही है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल आईएमडी ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ऑरेंज (Orange Alert) येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद गड्ढा मुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें: PWD ने तैयार किया प्लान, 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग की सतर्क है. विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है कि आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी मुश्किलें बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश चंदोला ने दी बधाई, बलिदानियों को किया नमन; युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

इसी तरह आईएमडी की ओर से मैदानी इलाकों को लकर भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले 24 से 48 घंटे मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है. बता दें कि 16 अक्टूबर को ही हरिद्वार को छोड़कर कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है. कहीं हल्की तो कहीं मध्य बारिश हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश

लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में आने वाले एक दो दिन के अंदर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. बारिश हल्की बर्फबारी से मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों से सटे इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad