उत्तराखंड : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने रुकी मैकेनिक की कार को बदमाशों की कार समझ झोंकी फायरिंग, मची अफरा तफरी

खबर शेयर करें -

रुड़की : परिवार के साथ नोएडा के लिए घर से निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घर से कुछ दूरी पर ही रुकी मैकेनिक की कार को बदमाशों की कार समझकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस इंजीनियर की पिस्टल जब्त करते हुए उसे कोतवाली ले गई। मामले में कार मैकेनिक ने तहरीर देकर इंजीनियर पर गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

नोएडा जा रहा था परिवार

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर एसबीआई बैंक वाली गली में एक साफ्टवेयर इंजीनियर का घर है। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह कार से परिवार के साथ नोएडा जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज

बदमाश समझ कर की फायरिंग

जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर चले, तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार से दो लोग बाहर निकले। इंजीनियर ने उन्हें बदमाश समझ लिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी के साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच इंजीनियर कार लेकर निकल गया।

अचानक बंद हुई थी कार

मंगलौर के बिझौली निवासी वाशिद ने बताया कि वह कालोनी निवासी एक व्यक्ति की कार सही करने के लिए पास में ही अपने गैराज ले जा रहा था। उसने आगे चल रही कार को ओवरटेक किया तो अचानक कार बंद हो गई। वह और उसका साथी कार से बाहर निकले तो इंजीनियर ने गाली-गलौज कर हाथापाई करने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि इस बीच इंजीनियर ने फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

वापस बुलाने पर हुआ खुलासा

वहीं, पुलिस ने इंजीनियर के घर के पास ही रह रहे उसके चाचा से मोबाइल नंबर लेकर इंजीनियर से बातचीत की और वापस आने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे इंजीनियर से पुलिस ने जानकारी ली तो उसने बताया कि वह परिवार के साथ था और कार में लाखों के जेवर थे। उसने उन्हें बदमाश समझकर ही फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम

पुलिस ने जब्त की पिस्टल

इंजीनियर की पिस्टल जब्त करते हुए पुलिस उसे कोतवाली ले आई। वहीं, वाशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad