रुद्रपुर में गोदाम में नकली सीमेंट ब्रांडेड बैग में भरकर बेचने की आशंका के चलते एसओजी की टीम ने गोदाम को किया सील

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह के रुद्रपुर में एक गोदाम में नकली सीमेंट ब्रांडेड बैग में भरकर बेचने की आशंका के चलते एसओजी की टीम ने गोदाम में रखे 250 कट्टे सहित गोदाम को सील कर दिया है. मामले की रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को प्रेषित कर दी गई है.

यह भी पढ़े 👉 हरीश रावत ने जताई अपनी गिरफ्तारी की आशंका

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

उधमसिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर के किरतपुर में पुलिस को लंबे समय से नकली सीमेंट बनने की सूचना मिल रही थी. जिसपर एसओजी की टीम ने मौके पर छापेमारी की तो एक गोदाम में सीमेंट को पीस कर ब्रांडेड सीमेंट के बैग में भरकर बाजार में सप्लाई किया जाना पाया गया. जिस पर टीम द्वारा गोदाम में रखे 250 कट्टे सहित गोदाम को सील किया. वहीं, एसएसपी को रिपोर्ट बना कर प्रेषित कर दी गई है. इसके अलावा जिलाधिकारी के माध्यम से कंपनी से सीमेंट की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि एसओजी की टीम को सूचना मिल रही थी कि किरतपुर में एक गोदाम में नकली सीमेंट बनाने के बाद बेचा जा रहा है. जिसपर टीम ने छापेमारी करते हुए नकली सीमेंट की संभावना के चलते गोदाम को सील कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad