सिडकुल थाना क्षेत्र में दामाद ने सास को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बैठा रहा लाश के पास फिर..

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक दामाद ने नशे में अपनी सास को ही मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दामाद को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार मूल रुप से बिजनौर का रहने वाला सुरेंद्र सिडकुल थाना क्षेत्र महादेव पुरम कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। घर से कुछ दूरी पर उसकी सास भी एक मकान में कमरा किराए पर लेकर रहती थी। बताया गया है कि सास और दामाद के बीच पिछले कुछ समय से थोड़ी अनबन चल र ही थी।बताया जा रहा है कि रविवार रात सुरेंद्र ने जमकर शराब पी नशे में धुत होकर अपनी सास के घर पहुंचा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन बनी नियमित 'एक्सप्रेस': 19 सितंबर से दौड़ेगी नए नंबर के साथ, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरेंद्र ने अपनी सास 52 वर्षीय बसंती को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। सास का गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी वहीं कुछ देर बैठा रहा और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, पिस्टल से युवक के पैर में मारी गोली