तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी, ASI समेत तीन लोगों की मौत
विकासनगर: देहरादून जिले के कालसी थाना क्षेत्र में हरिपुर-कोटी मीनस मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है. टिक्करधार के पास तेज रफ्तार ऑल्टो कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

कालसी थाना अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने बताया कि कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी. कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे. दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनसे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की मदद के सभी को खाई से बाहर निकाला गया.
हादसे में मरने वालों में एक का नाम कुलदीप (55) था, जो हिमाचल पुलिस में एएसआई थे. कुलदीप थाना मंडी में तैनात थे. कुलदीप मूल रूप से गौरखुवाला गांव श्यामपुर सिरमौर हिमाचल के रहने वाले थे. वहीं रेशमा देवी ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ा. हादसे में मरने वाले तीसरे व्यक्ति का नाम रमन कुमार है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

