बिन्दुखत्ता की भावना जोशी ने जूडो चैम्पियनशिप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रायल में जीता स्वर्ण पदक, बधाइयों का लगा तांता

खबर शेयर करें -

 

देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मिनी, सब-जूनियर और कैडिट जूडो चैम्पियनशिप जूनियर और सीनियर का ट्रायल लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला नैनीताल के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने 20 पदक हासिल किये I

मिनी वर्ग में कार्तिक सिंह द्वितीय आशीष सोनी, आदित्य शाह, रितिका नेगी तृतीय स्थान सब-जूनियर वर्ग में भावना जोशी, भूमिका देवराड़ी स्वर्ण पदक प्रकृति राठौर, मानसी द्वितीय स्थान कैडिट खुशी चौहान स्वर्ण पदक नेहा बिष्ट, मोहित काकी॔ व हिमानी तृतीय स्थान जूनियर सागर कुमार, धीरज बहुगुणा व मुल्ताज द्वितीय स्थान सीनियर सागर कुमार, धीरज बहुगुणा व मुल्ताज तृतीय स्थान प्राप्त किया I

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार

प्रिन्सिपल सेक्रेटरी उत्तराखंड सरकार आई.ए.एस श्री विनोद फोनिया और खेल निदेशालय उत्तराखंड के खेल निदेशक श्री जितेन्द्र कुमार सोनकर जूडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव सतीश शर्मा नैनीताल जिला के अध्यक्ष व कोच दिनेश कुमार मैनेजर कविता ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनायें दी l

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम