राजू अनेजा, गदरपुर। प्रदेश के मुख्य पुष्कर सिंह धामी द्वारा भ्रष्टाचार पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत विजिलेंस टीम को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है विजिलेंस की टीम ने केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरोगा का नाम मोहन बोरा बताया जा रहा है। हालांकि रिश्वत की रकम कितनी है इस बात की कोई जानकारी अभी तक मिली है। थाने के बाहर पत्रकारों का हूजूम उमड़ पड़ा है। लेकिन किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो दरोगा मोहन बोरा से विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है, और थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि थाना केलाखेड़ा के नजदीक ही एक चाय का खोखा है,जिसे लेकर मीडिया में यह खबरें आ रही थी कि उक्त खोखा रिश्वत का अड्डा बना हुआ है। वहीं अब देखना यह है कि जिले के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी आरोपी दरोगा के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल हमारी नजर इस खबर पर बनी रहेगी।
ताजा खबर
- धर्म रक्षा के संकल्प के साथ साध्वी सुमन पुरी की 12 ज्योतिर्लिंग पदयात्रा, लालकुआं पहुंचने पर भव्य स्वागत
- 14 जुलाई 2025, सोमवार : आज ये लोग न लें रिस्क, शत्रु रहेंगे हावी, जानें 12 राशियों का राशिफल
- उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी: आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट
- बागेश्वर: जंगली मशरूम खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, बहू गंभीर; प्रशासन अलर्ट
- हल्दूचौड़ : तेज रफ्तार कार ने ली बाइक सवार की जान, व्यवसायी की मौके पर मौत
- चेयरमैन के बाद अब इस महिला पार्षद ने पकड़ी अवैध शराब! बोलीं: “अगर हमें ही पकड़नी है तो चौकी बंद कर दो
- देवभूमि फिर हुई कलंकित, ई-रिक्शा चालक बना वहशी दरिंदा” हरिद्वार घूमने आई दिल्ली की महिला के साथ किया दुष्कर्म
- CM धामी ने कांवड़ यात्रा 2025 के लिए शिवभक्तों को दी शुभकामनाएं, सुरक्षित यात्रा का दिया आश्वासन
- रुद्रपुर: पुलिस पर फायरिंग कर भागने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में एक घायल
- अल्मोड़ा: सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप झूठा साबित, बेटी की शिकायत पर 1 साल 11 महीने जेल में रहे पिता दोषमुक्त