यहां आम के बाग में दर्जनों बंदरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, बंदरों को विषाक्त पदार्थ खिलाए जाने का संदेह, मौके पर पहुंची पुलिस ने बाग की रखवाली करने वाले करीब 7 लोगों को लिया हिरासत में

Suspected death of dozens of monkeys in the mango orchard caused a stir, suspected of feeding toxic substances to the monkeys, the police reached the spot and took about 7 people guarding the orchard into custody.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र में आम के बाग में दर्जनों बंदरों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत  की सूचना के बाद वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मृत अवस्था में पाए गए बंदरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही ममले की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाग की रखवाली करने वाले करीब 7 लोगों को हिरासत में ले लिया जिनके साथ कड़ी पूछताछ की जा रही है। बंदरों की मौत के बाद तमाम हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर रोड पर जैतपुर फार्म के पास आम का कई एकड़ में आम का बाग स्थित है।आज सुबह जानवरों के लिए घास काटने बाग में आए स्थानीय लोगों ने एक बंदर के बच्चे को अपनी मां से लिपट कर रोते हुए देखा तो उन्हें आसपास और भी बंदर मृत अवस्था में मिले। गांव के लोगों ने उस बंदर के बच्चे को अपने घर ले गये। बाद  आसपास के लोगों ने जब आम के बाग में आकर देखा तो और कई एकड़ में फैले आम के बाग में उन्हें जगह-जगह दुर्गंध आती दिखी जब उन जगहों को खोदकर देखा गया तो उन्हें गड्डे में दबे हुए अनेक बंदर मिले। बताया जा रहा है इस बाग के मालिक पीलीभीत में रहते हैं। बाग को बरेली के कुछ लोगों को ठेके पर दो साल पहले दे दिया गया था।
आसपास के रहने वाले स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 15 वर्षों से इस आम के बाग को मालिकों के द्वारा ठेके पर दिया जाता रहा है। स्थानीय लोगों ने आम के बाग में नुकसान से बचाव करने के लिए आम के बाग की रखवाली करने वालों ने जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगाया।  स्थानीय लोगों ने आम की रखवाली करने वाले सभी लोगों को मौके पर ही दबोच लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही आईटीआई थाना इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों के द्वारा बताया गया कि बरेली के कुछ लोगों के द्वारा यह बाग ठेके पर लिया गया है और इन्हीं लोगों के द्वारा हो सकता है कि बंदरों को हानि पहुंचाई गई हो।
फिलहाल पुलिस ने बाग की रखवाली करने वाले सभी 5 से 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनके साथ पूछताछ जारी है वही मृत बंदरों के शवों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।  संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  बंदरों को जहर देकर मारने का मामला प्रकाश में आया तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल दर्जनों बंदरों की संदिग्ध अवस्था में मौत से लोग आहत दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे डॉक्टर को तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर; 400 मीटर तक घसीटा, शव के हुए कई टुकड़े