उत्तराखंड: पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, शासन ने तय की तारीखें

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण की तारीखें तय कर दी गई हैं। पंचायती राज सचिव चंद्रेश कुमार ने इस संबंध में राज्य के सभी 12 जिलों के जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही, अब पंचायतें विधिवत रूप से अपना कार्य शुरू कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड प्रशासनिक अमले में फिर बड़ा फेरबदल, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए; अंशुल सिंह बने नैनीताल के नए डीएम, कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

 

पद के अनुसार शपथ ग्रहण और पहली बैठक की तारीखें

 

  • ग्राम पंचायत प्रधान और सदस्य:
    • शपथ ग्रहण: 27 अगस्त
    • पहली बैठक: 28 अगस्त
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य पदाधिकारी:
    • शपथ ग्रहण: 29 अगस्त
    • पहली बैठक: 30 अगस्त
  • जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष:
    • शपथ ग्रहण: 1 सितंबर
    • पहली बैठक: 2 सितंबर
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

विवादों में रहा था इस बार का चुनाव

 

इस बार का पंचायत चुनाव अपने तय समय से काफी देरी से हुआ और यह कई विवादों और राजनीतिक हंगामों में भी रहा। तमाम अड़चनों के बाद आखिरकार चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है और अब शपथ ग्रहण के बाद पंचायतों के विधिवत रूप से काम करने का रास्ता साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व छह माह के राशन का ऐलान, सुरक्षित आवास और बच्चों की पढ़ाई के लिए दिए सख्त निर्देश
Ad