उत्तराखंड : कार खड़ी कर चाय पीने रुका शिक्षक, कार में बैठे हुए थे दो बच्चे..उसी दौरान कार उड़ा ले गया अन्य युवक

खबर शेयर करें -

लोहाघाट ।  नगर के पिथौरागढ़ रोड पर गुरुवार को एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई। एक स्कूल शिक्षक सड़क किनारे दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे थे, इसी दौरान एक युवक उनकी कार उड़ा ले गया।

कार में शिक्षक के दो बच्चे बैठे हुए थे।

सूचना के बाद पुलिस ने पीछा कर बाराकोट ब्लाक के वर्दाखान से युवक को कार सहित पकड़ लिया। जबकि दोनों बच्चों को लड़ीधुरा मंदिर के पास से बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: पैसों के विवाद में युवक ने डायल 112 पर दी माता-पिता की हत्या की झूठी सूचना; मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश

कार खड़ी कर चाय पीने रुके थे शिक्षक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक बलवंत सिंह पंचेश्वर तिराहे के समीप सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर चाय पीने रुके थे। तभी मौके का फायदा उठाकर राजेंद्र कुमार नाम का युवक चुपके से कार में घुसा और तेजी से कार स्टार्ट कर भाग निकला। युवक की इस हरकत को देख आसपास खड़े लोग भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ से पहले काशीपुर में फैशन का जलवा, 47 स्टॉल पर सजे देशभर के डिजाइन; महापौर दीपक बाली ने किया भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

वाहन स्वामी बलवंत सिंह अधिकारी ने घटना की जानकारी यातायात पुलिस हेम मेहरा को दी। उन्होंने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन के लेकर भाग रहे युवक का पीछा किया।

युवक दोनों बच्चों को लड़ीधुरा मंदिर के समीप उतारक कर आगे निकल गया। पुलिस ने बच्चों को बरामद कर वर्दाखान से युवक को कार सहित पकड़ लिया। पुलिस टीम में एसआ हरीश पुरी ,हेड कांस्टेबल सुनील, संजय जोशी, प्रकाश सिंह बिष्ट, पवन कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 32 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति की मौत; प्रेमिका के साथ रुका था युवक, शक्तिवर्धक गोली लेने की बात आई सामने

एसओ अशोक कुमार ने बताया कि युवक से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा रही है।