तंत्र-मंत्र की विद्या देना पड़ा भारी! धारदार हथियार से शख्स की हत्या

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 4 टीमों गठन किया गया है. अब तक की जांच में पाया गया कि मृतक द्वारा किसी के प्रति तंत्र-मंत्र कराने या सिखाने की बात को लेकर कोई ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है जिससे यह घटना हो सकती है. इस बिंदु के साथ अन्य सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकेश शुक्ला निवासी शुक्लन टोला महोली द्वारा मृतक कमलेश मिश्र के तंत्र मंत्र विद्या में सहयोग किया जाता था. वह मृतक से तंत्र मंत्र विद्या की शिक्षा भी ले रहा था. मुकेश शुक्ला के सौतेले भाई प्रवीण शुक्ला को इस बात से समस्या थी कि मुकेश तंत्र मंत्र के द्वारा उनके या उनके परिवार को कोई क्षति ना कर दे. मृतक के परिवार वालों द्वारा यह बात अभी थोड़ी देर पहले बताई गई है. इसके आधार पर मुकेश शुक्ला व उसके सौतेले भाई प्रवीण शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

